🔥 TRENDING DA ''ਚ ਹੋ ਗਿਆ 7 ਫ਼ੀਸਦੀ ਦਾ ਵਾਧਾ ! ਸੈਣੀ... बहराइच में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प... ગુજરાતના નાયબ મુખ્યમંત્રી હર્ષભાઈ સંઘવ... बाँके बिहारी के दर्शन के बाद पूज्य सरक... હિતેશભાઈ કરશનભાઈએ લાંચ માંગણી કરી,સુરત... मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में बैंक, सीएसपी और स्वर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिये पुलिस ने रात में पैदल गश्ती और दिन में बाइक पेट्रोलिंग का निर्णय लिया

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 21 Nov 2026, 08:52 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के पकरीबरावां थाना परिसर में बैंक, सीएसपी और स्वर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने रात में पैदल गश्ती और दिन में बाइक पेट्रोलिंग का निर्णय लिया।

नवादा के पकरीबरावां थाना परिसर में शनिवार को एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी की अध्यक्षता में बैंक शाखाओं, सीएसपी केंद्रों और स्वर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर चर्चा के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बैंककर्मी, स्वर्ण व्यवसायी और सीएसपी संचालक उपस्थित थे। एसडीपीओ ने सभी प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे और अलार्म लगाने तथा आपातकालीन संपर्क नंबर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।

व्यवसायियों ने रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग रखी। इसके जवाब में एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि अब रात में पुलिस बल पैदल गश्ती करेगा, जबकि दिन के समय दो पुलिस जवान बाइक से बाजार और आसपास के क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करेंगे।

इस पहल का उद्देश्य बैंक, सीएसपी केंद्रों और स्वर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करना तथा चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

बैठक में पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App