🔥 ट्रेंडिंग बाँके बिहारी के दर्शन के बाद पूज्य सरक... હિતેશભાઈ કરશનભાઈએ લાંચ માંગણી કરી,સુરત... मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश चंद्रपूरमध्ये बेजुबान अजगराची हत्या, द... સાબરકાંઠા સાયબર ક્રાઇમ પોલીસ દ્વારા ડિ... नवादा में बैंक, सीएसपी और स्वर्ण प्रति...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने अमर शहीद मनीष चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित की, नवाड़ा में पुष्प अर्पण

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 21 नव. 2026, 08:37 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नवाड़ा प्रवास के दौरान पाण्डेय गंगौट में अमर शहीद मनीष चंद्रवंशी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को नवाड़ा प्रवास के दौरान पाण्डेय गंगौट में अमर शहीद मनीष चंद्रवंशी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शहीद के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया तथा कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता।

डॉ. प्रेम कुमार ने यह भी बताया कि अमर शहीद मनीष चंद्रवंशी का त्याग, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा शहीदों का सम्मान करना और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

इस दौरान अमित कुमार चंद्रवंशी, लवकुश कुमार चंद्रवंशी, मनोज कुमार चंद्रवंशी, रणविजय चंद्रवंशी, गणेश चंद्रवंशी सहित चंद्रवंशी समाज के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने शहीद मनीष चंद्रवंशी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
📲Get App