🔥 TRENDING पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी ने सआदतगंज... AAP Sarpanch's Son Shot Dead Near Amri... ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਤ... Six Arrested in Nagaon’s Kachua Amid C... Dhubri Police Arrest 64 Individuals in... IIT Patna students win Flipkart Grid 2...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

युवा रौनियार समिति ने धूमधाम से मनाया महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य का विजयोत्सव

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 27 Oct 2026, 12:48 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

युवा रौनियार समिति द्वारा महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के विजयोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

सलेमपुर, देवरिया। युवा रौनियार समिति सलेमपुर के तत्वावधान में सोमवार को हरैया स्थित क्रिस्टल मैरिज लॉन में महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य का विजयोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रौनियार समाज के अध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता, आयकर विभाग के आनंद गुप्ता रौनियार तथा लखनऊ स्थित केजीएमयू के चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार रौनियार ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास संगठन और आपसी एकता के बिना संभव नहीं है। रौनियार समाज को केंद्र सरकार की पिछड़ी जातियों की सूची में शामिल कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समाज के लोगों को संगठित होकर अपने अधिकारों और विकास के लिए आगे आना चाहिए।

आयोजकों की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने भोजपुरी एवं धार्मिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। भोजपुरी गायक रघु राजा, प्रमोद परदेशी, गोलू दबंग, कन्हैया दीक्षित तथा गायिका शिवानी पाण्डेय ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश रौनियार सहित सुरेश रौनियार, रवि रौनियार एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों सहित सौ से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस मौके पर शंभू दयाल गुप्ता, करमबीर रौनियार, कृष्णा जी रौनियार, छेदी रौनियार, विनोद गुप्ता, संजीव रौनियार, अनिल रौनियार, राकेश रौनियार सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App