🔥 TRENDING Two SPOs Killed in Kishangarh: Terrori... 4 High Court Chief Justice appointment... FBI Seizes $1.2 Billion in Crypto Stol... Madras HC Judge Praises PM's 'Mann Ki... SSR Draft Rolls Out in 13 States, 3 UT... The Tribune releases story titled 'Ram...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

यातायात माह की समीक्षा बैठक में एसीपी सचिन्द्र पटेल ने दिए सख्त निर्देश, नियम तोड़ने वालों पर होगी प्रभावी कार्रवाई।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 06:32 AM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर मैरिज हॉल संचालकों को पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, जाम से राहत दिलाने की तैयारी

आगरा। यातायात माह-2026 के तहत यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 12 नवंबर को पुलिस लाइन्स स्थित कार्यालय में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में यातायात पुलिस द्वारा नवंबर माह के प्रथम 10 दिनों में की गई कार्रवाई एवं जागरूकता अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं यातायात निरीक्षक मौजूद रहे। अपर पुलिस आयुक्त ने आगामी दिनों की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध एवं कला प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने और आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करने हेतु अधिक से अधिक अभियान चलाने पर जोर दिया।
अपर पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की जाए। प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं यातायात प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। शादी समारोहों में पार्किंग व्यवस्था पर विशेष फोकस बैठक में 21 नवंबर से देवोत्थान एकादशी के बाद शुरू होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए एमजी रोड एवं फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज हॉल संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को कहा गया कि विवाह समारोहों में आने वाले वाहनों की पार्किंग मैरिज हॉल परिसर के अंदर अथवा निर्धारित स्थानों पर सुनिश्चित कराई जाए, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम एवं यातायात अवरोध की स्थिति उत्पन्न न हो। अपर पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि यातायात माह के दौरान जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
📲Get App