🔥 ट्रेंडिंग भारतीय सैनिक का वायरल वीडियो दिखाता है... SCO सम्मेलन में PM मोदी ने कहा: संवाद,... शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी क... भारतीय एयरलाइन्स को सफल बनाने के लिए न... रिपोर्ट में 4 रफ़ेल जेट गायब होने का दा... प्रिंस विलियम के कार्यक्रम में सैफ अली...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, रेलखंड की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर DRM ने दिया जोर

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 नव. 2026, 06:14 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रेल पथ, सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।

झांसी। रेल परिचालन में संरक्षा, सतर्कता और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनिरुद्ध कुमार द्वारा परख यान से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ग्वालियर रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेल पथ की स्थिति, संरक्षा व्यवस्थाओं एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रेलखंड पर सुरक्षित एवं सुचारू ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन करने, सतर्कता बनाए रखने तथा रेल परिचालन को बेहतर और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम और विश्वसनीय बनाना है।
📲Get App