🔥 TRENDING बिलासपुर में मामूली विवाद में युवक पर... बिलासपुर के बजरंग चौक में काली माता का... एटा में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई: दो... शहडोल जिले थाना: विवाहित महिला की संदि... भाटापारा में भयानक एक्सीडेंट यह खबर आपको मनोहर सिंह भाटी ने बताया
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

यात्री से शराब पिलाकर लूट लिया नगदी व मोबाइल, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 07 Nov 2026, 01:00 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शहडोल शहडोल रेलवे स्टेशन पर आगे जाने का साधन नहीं मिलने के दौरान मिले दो लोगों ने उसे मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद शराब दुकान से शराब खरीदवाई और रेलवे कॉलोनी के एक सुनसान खंडहर मकान में ले जाकर शराब पिलाई।

यात्री के नशे में बेसुध होने पर उसक मोबाइल व नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी संपत्ति बरामद कर ली है।

बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र के निवासी विकास कोल पिता दिनेश कोल नागपुर-शहडोल ट्रेन से शहडोल पहुंचे थे। उन्हें अपने घर जाना था, लेकिन रात में आगे जाने का साधन नहीं मिलने के कारण वे रेलवे स्टेशन पर रुक गए। इसी दौरान स्टेशन के बाहर मिले दो लोगों ने उन्हें शराब दुकान ले जाकर शराब खरीदवाई। इसके बाद रेलवे कॉलोनी स्थित एक निर्जन खंडहर मकान में ले जाकर शराब पिलाई। और घटना को अंजाम दिया।

कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विकास लोधी उर्फ पोल (28), निवासी रेलवे कॉलोनी शहडोल, राज जायसवाल (19), निवासी ग्राम कुंदरी थाना सोहागपुर और सागर बर्मन (25), निवासी किरण टॉकीज के पास शहडोल को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद कर ली। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
📲Get App