🔥 ट्रेंडिंग फैक्ट चेक: जयशंकर का वीडियो जिसमें ताल... Bidar police nwes मुंबई में वरिष्ठ अभिनेता मुस्ताक खान क... जूनियर एनटीआर ने आगामी फिल्म ड्रैगन की... ऑर्गनाइज़र.ऑर्ग फैक्ट चेक: पुजारी की प... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने चेन्नई में...
01 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खानपान

यूपी में मिठाई को लेकर आया बड़ा नियम, अब हर मिठाई पर बतानी होगी ‘यूज बाई डेट’

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 01 अक्टू. 2026, 05:14 AM 👁 21
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राहकों को मिठाई खरीदते समय मिलेगी उपयोग की अंतिम तारीख की स्पष्ट जानकारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। मिठाई खरीदने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में अब बिक्री के लिए रखी जाने वाली मिठाइयों पर उनकी ‘यूज बाई डेट’ यानी उपयोग की अंतिम तारीख स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने की जानकारी सामने आई है। इसके तहत खुली मिठाइयों के काउंटर और ट्रे पर भी ग्राहकों को यह जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध करानी होगी कि संबंधित मिठाई का उपयोग कब तक किया जाना चाहिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस व्यवस्था का उद्देश्य मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता उपलब्ध कराना है। इससे ग्राहक मिठाई खरीदते समय उसकी उपयोग अवधि की जानकारी देखकर खरीदारी कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मिठाई विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा सकती है।
📲Get App