🔥 TRENDING Scientists Simulate Barren Earth to Un... Karnataka Minister Priyank Kharge Face... Arun Govil Reconsiders Role as Lakshma... Maulana Attacked Outside Udaipur Court... राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के पण्डेडा ग्र... Rajasthan Badminton Star Lakshita Bhar...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

यूपी में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम संशोधित, अब 17 नवंबर को होगा आलेख्य प्रकाशन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Nov 2026, 08:25 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

17 नवंबर से शुरू होगी दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया, 4 जनवरी को जारी होगी यूपी की अंतिम मतदाता सूची।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब प्रदेश की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं को सूची में अपना नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा किसी प्रकार का संशोधन कराने का अवसर मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, अपात्र या गलत प्रविष्टियों को हटवाने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण का उद्देश्य सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांच लें।
📲Get App