🔥 TRENDING SG હાઈવે પર થલતેજથી ઇસ્કોન ક્રોસ રોડ સ... અમદાવાદ અને ગાંધીનગરમાં હુક્કા પ્રતિબં... ರಾಯಚೂರು: ಕೃಷ್ಣಾ ಎಡದಂಡೆ ಕಾಲುವೆಗೆ 15-01-... SG હાઈવે પર થલતેજથી ઇસ્કોન ક્રોસ રોડ સ... અહમદાબાદ અને ગાંધીનગરમાં પ્રતિબંધિત હુ... Bee queen is Local Honey war in Saffr...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यूपी के 33 जिलों के जिलाधिकारी लखनऊ में करेंगे चुनावी बैठक
Local

यूपी के 33 जिलों के जिलाधिकारी लखनऊ में करेंगे चुनावी बैठक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Sep 2026, 11:08 PM 👁 95
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की अहम बैठक, 33 जिलों के DM समेत DEO, Dy. DEO/FLC और सुपरवाइजर होंगे शामिल।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों को 14 सितंबर को लखनऊ बुलाया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में होने वाली इस बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक सोमवार सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है। इसमें संबंधित जिलों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), उप जिला निर्वाचन अधिकारी (Dy. DEO), FLC तथा सुपरवाइजर शामिल होंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं, तैयारियों और आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में शामिल होने वाले 33 जिलों में अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, सम्भल, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन और ललितपुर शामिल हैं। इस बैठक को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलों से निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जमीनी स्तर की तैयारियों और चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी।
📲Get App