🔥 TRENDING दिवाळीच्या आनंदात अटकेची खंत, मुकेश भा... Girdhar pura panchayat लखीमपुर में 7 वर्षीय लड़की का शव गन्ने... ग्राम पंचायत नाना में सरपंच, उपसरपंच व... हजारीबाग के नरजोरवा टांड में छठ पूजा क... ભદ્રેશ્વર હાલા ભાઈઆત નો વર્ષો જૂની દ...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

यमद्वितीया पर जमैथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गोमती में स्नान कर माता अखंडो देवी का किया दर्शन-पूजन

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 10 Nov 2026, 06:30 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
1904 से लग रहा है ऐतिहासिक मेला, महर्षि यमदग्नि के आश्रम और भगवान परशुराम की तपस्थली से जुड़ी है धार्मिक मान्यता
जौनपुर। शहर से करीब पांच किलोमीटर पूरब जमैथा गांव स्थित आदि गंगा गोमती के पावन तट पर मंगलवार को यमद्वितीया के अवसर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई और माता अखंडो देवी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वर्ष 1904 से यहां यमद्वितीया पर मेले के आयोजन की परंपरा चली आ रही है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जमैथा गांव भगवान परशुराम के पिता महर्षि यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि रहा है। मान्यता है कि महर्षि यमदग्नि अपनी पत्नी रेणुका के साथ इसी स्थान पर आश्रम बनाकर रहते थे। भगवान परशुराम की तपस्थली और कर्मभूमि भी जमैथा को माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, पिता की आज्ञा का पालन करते हुए भगवान परशुराम ने अपनी माता रेणुका का सिर काट दिया था। बाद में महर्षि यमदग्नि से वरदान मांगकर उन्होंने अपनी माता को पुनर्जीवित करा लिया। मान्यता है कि पुनर्जीवित होने के बाद माता रेणुका अखंडो के नाम से विख्यात हुईं और इसी नाम से यहां माता अखंडो देवी का मंदिर स्थापित है।
परमहंस बाबा की समाधि से जुड़ी है मेले की परंपरा
स्थानीय मान्यता के अनुसार, इसी स्थान पर परमहंस बाबा तपस्या किया करते थे। बताया जाता है कि महर्षि यमदग्नि के पूजा स्थल पर दीपक जलाकर बाबा साधना करते थे। वर्ष 1897 में यमद्वितीया के दिन उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया था। अंतिम समय में उन्होंने गांव के निवासी ठाकुर चौहारजा सिंह से अपनी स्मृति में छोटी सी समाधि बनवाने का आग्रह किया था। लोकमान्यता है कि बाबा के शरीर त्यागने के समय तेज प्रकाश से जमैथा सहित आसपास के गांव भी प्रकाशमय हो गए थे। इसके बाद से यहां यमद्वितीया पर मेले का आयोजन शुरू हुआ।
माता अखंडो देवी मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 2004 में जमैथा निवासी स्वर्गीय ठाकुर चौहारजा सिंह के पौत्र वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद प्रसाद सिंह ने कराया था। वर्तमान में यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मान्यता है कि यमद्वितीया के दिन आदि गंगा गोमती में स्नान कर माता अखंडो देवी के दर्शन-पूजन करने से यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। इसी धार्मिक विश्वास के चलते प्रत्येक वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
📲Get App