यह खबर मनोहर सिंह भाटी ने बताया
भाटी
राजस्थान में दीपावली के दिन पटाखे चलाते समय दो अलग-अलग हादसे सामने आए। बूंदी में 12 साल के बच्चे ने कांच के गिलास में पटाखा रखकर चला दिया। पटाखा फटने से गिलास टूट गया और कांच के टुकड़े बच्चे के पेट में जा घुसे। गंभीर चोटों के चलते बच्चे की मौत हो गई।