🔥 TRENDING Rahul Gandhi Recalls Family History at... NCP Divided Over Delimitation Bill, Co... Sonia Gandhi Releases Memoir, Addresse... बासेन में कल आयोजित होगा गोपाष्टमी महो... Rajasthan Royals Retain Brijesh Sharma... Trump to Meet Xi and Putin in China fo...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

यह खबर फलोदी से मनोहर सिंह भाटी ने बताया पत्रकार मनोहर सिंह

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 17 Nov 2026, 08:33 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खं!डि!त करने के विरोध में फलोदी बंद का ऐलान: 18 नवंबर को बाजारों के साथ औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियां भी रहेंगी बंद, सर्व समाज और व्यापार संघ ने जताया आक्रोश

फलोदी परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की आमला गांव में स्थापित प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना को लेकर फलोदी में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में सर्व समाज, व्यापार संघ और औद्योगिक संगठनों ने एकजुट होकर 18 नवंबर को फलोदी बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान शहर के सभी बाजारों के साथ औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियां भी बंद रहेंगी।

सोमवार को मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील टरु और एडवोकेट प्रवीण सिंह राठौड़ रणीसर ने पत्रकार वार्ता कर बंद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेजर शैतान सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। ऐसे वीर सपूत की प्रतिमा को खंडित करना न केवल उनका अपमान है, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को आहत करने वाली घटना है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने फलोदी के सभी व्यापारियों से 18 नवंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताने और वीर शहीद मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। बंद को समर्थन देते हुए इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र व्यास और सचिव मनोज व्यास ने भी औद्योगिक क्षेत्र की सभी फैक्ट्रियां बंद रखने की घोषणा की है। प्रतिमा खंडित करने की घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों के एकजुट होने से बंद को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना है। यह खबर मनोहर सिंह भाटी पत्रकार बेदू कला
📲Get App