🔥 TRENDING देवउठनी ग्यारस के साथ बारां में गूंजने... पियरपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान कि... हनुमानगढ़ जिला परिषद चुनाव में कांग्रे... ರವಿ ಹಂಜಿ ಮತ್ತು ವಿಶ್ವವಾಣಿ ಪತ್ರಿಕೆ ಸಂಪಾದ... हजारीबाग दारू । बड़वार बिरहोर टोला में... अंबा प्रसाद को AICC के राष्ट्रीय सचिव...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

योगापट्टी में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, पांच दिवसीय अभियान 22 नवंबर से

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 21 Nov 2026, 04:10 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड में 22 से 26 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी के सभागार में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी ने की।
बैठक में डॉ. अब्दुल गनी ने कहा कि अभियान के दौरान पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों की पहचान करने और उन्हें पोलियो की दवा पिलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अभिभावकों को भी जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। हर बच्चे तक पहुंचने का लक्ष्य उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए बच्चों को हर बार दो बूंद दवा पिलाना जरूरी है। भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अब भी इस बीमारी का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अभियान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में हेल्थ मैनेजर शैलेंद्र कुमार सिंह, बीसीएम राकेश कुमार शर्मा, एएनएम मुन्नी गुप्ता, बेबी कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
📲Get App