🔥 TRENDING Karnataka Generates 2.04 Crore Job Day... Kerala Maritime Board Amendment Bill p... Violence resurfaces in Manipur, editor... Telangana reports drop in viral fever... Telangana to be marketed as top global... Bengal crush Delhi in Ranji Trophy cla...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

WhatsApp पर 'NO' लिखते ही खाली हो रहा बैंक खाता! हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने जारी की चेतावनी

✍️ Reporter: Amit Kukreja 🗓 15 Oct 2026, 03:44 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

WhatsApp पर 'NO' लिखते ही खाली हो रहा बैंक खाता!

इंदौर/ हैदराबाद।* WhatsApp पर एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जिसको लेकर हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने चेतावनी जारी की है। इस स्कैम की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसमें न तो कोई OTP शेयर किया जाता है और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया जाता है, फिर भी अकाउंट खाली हो जाता है।

*यह स्कैम कैसे काम करता है?*

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, यह स्कैम 4 चरणों में काम करता है:

*1. फर्जी बैंक अलर्ट:* साइबर ठग आपको किसी अनजान या अंतरराष्ट्रीय नंबर से WhatsApp पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें कहा जाता है कि आपके बैंक खाते से 24,999 या 45,000 रुपये कट गए हैं।

*2. 'NO' लिखने का झांसा:* इसके बाद दूसरा मैसेज आता है - _"अगर यह लेनदेन आपने नहीं किया है तो तुरंत NO लिखकर जवाब दें"_

*3. Auto-Execution File Attack:* जैसे ही आप घबराहट में 'NO' लिखकर भेजते हैं, आपके जवाब से ठगों को आपके नंबर की पुष्टि हो जाती है और मैसेज में छिपी मैलवेयर स्क्रिप्ट के जरिए फोन का कंट्रोल लेने की कोशिश की जाती है। इसे पुलिस ने ऑटो-एक्जीक्यूशन फाइल अटैक बताया है।

*4. खाता खाली:* कुछ ही मिनटों में आपके UPI, नेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट इसी तरह लाखों रुपये गंवा चुका है।

*बचाव के 4 उपाय - हैदराबाद पुलिस की सलाह:*

1. *जवाब न दें:* किसी भी अनजान नंबर से आए बैंक ट्रांजैक्शन मैसेज का जवाब YES या NO में बिल्कुल न दें। असली बैंक कभी WhatsApp पर ऐसे जवाब नहीं मांगता।

2. *नंबर ब्लॉक करें:* ऐसे मैसेज को इग्नोर करें, नंबर को ब्लॉक करें और चैट डिलीट करें।

3. *आधिकारिक ऐप से जांचें:* बैलेंस कटने की शंका हो तो सीधे अपने बैंक के ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट पर चेक करें।

4. *1930 पर कॉल करें:* ठगी होने पर तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन *1930* पर कॉल करें या *cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें।

पुलिस का कहना है - WhatsApp मैसेज अकेले इस बात का सबूत नहीं है कि आपका पैसा कटा है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
📲Get App