🔥 TRENDING શહેરના રસ્તાઓ પર ટ્રાફિક નિયમોના ભંગમા... Family in MP performs woman's last rit... Eight pilgrims killed as bus plunges i... Child’s Head Severed, Truck Set Ablaze... West Bengal BJP chief calls for fresh... Big Durga Puja organisers see revenue...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विधायक सिद्धार्थ सौरव ने बिक्रम में किया जन संवाद, 101 भूमिहीन लाभार्थियों को बांटे बासगीत पर्चे
Sarkari Yojana

विधायक सिद्धार्थ सौरव ने बिक्रम में किया जन संवाद, 101 भूमिहीन लाभार्थियों को बांटे बासगीत पर्चे

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 17 Aug 2026, 09:20 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता: सिद्धार्थ सौरव

पटना जिले के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ सौरव ने बिक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित 'जन संवाद एवं समाधान कार्यक्रम' में क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना।

101 परिवारों के आवास का सपना होगा साकार

इस कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धि 101 भूमिहीन लाभार्थियों के बीच सरकारी भूमि के पर्चे (बासगीत पर्चा) का वितरण रही। पर्चा सौंपते हुए विधायक ने कहा कि इस कदम से गरीब और वंचित परिवारों को उनका कानूनी अधिकार मिला है, जिससे उनके अपने घर का सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है।


अधिकारियों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

जनता की शिकायतों को सुनने के बाद विधायक सिद्धार्थ सौरव ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने मंच से संबोधित करते हुए कहा, "जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है।"

प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अमले के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ पंकज कुमार, अंचल अधिकारी सीओ मयंक शेखर अंचल और प्रखंड कार्यालय के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नंद किशोर, समाजसेवी अनिल कुमार, सतीश कुमार, पंकज कुमार, अजय तिवारी, अभिजीत कुमार, संजय राम, सतीश पासवान, जितेंद्र यादव, घनश्याम शर्मा, उज्ज्वल कुमार, पिंटू कुमार,सोनू कुमार, प्रिंस पासवान, गोलू चन्द्रवशी समेत सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे
📲Get App