Local
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक
क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश
उरई (जालौन)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार उरई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, जालौन समीर ने की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत क्रिटिकल मतदान स्थलों के चिन्हीकरण एवं विधानसभावार विस्तृत सूचना तैयार करने को लेकर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई। बैठक में संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ कार्य करते हुए आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।