🔥 TRENDING Congress Seva Dal Organises Candle Mar... Police Detain 'Cockroach' Movement Lea... Shankar Mahadevan Opens Malgudi Restau... Abhijeet Dipke Granted Conditional Bai... Former Haryana CM Hooda Accuses BJP of... Haryana CM Saini Promises Prosperity A...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विद्युत बिल बकायेदारों से वसूली के लिए डोर-टू-डोर अभियान
Sarkari Yojana

विद्युत बिल बकायेदारों से वसूली के लिए डोर-टू-डोर अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Aug 2026, 01:44 PM 👁 98
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अवर अभियंता एवं कर्मचारियों ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान, समय से बिल भुगतान की अपील

उरई। विद्युत विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। वि.वि. मं. उरई के अधीन उपकेंद्र जालौन के विभिन्न क्षेत्रों में अवर अभियंता एवं विद्युत कर्मचारियों की टीम द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्युत बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें बकाया बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से समय से विद्युत बिल का भुगतान करने की अपील की है, ताकि बकाया राशि की समस्या से बचा जा सके और विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।
📲Get App