🔥 TRENDING K-Drama 'The Remarried Empress' Debuts... Anirudh Declines Offers from Top India... Times of India Calls 'Ramayana: Rise O... Noida’s Gaur Chowk Underpass Opens for... Mayawati Urges 2027 UP Elections Cruci... UP RERA Clears 17 Real Estate Projects...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

✍️ Reporter: SUNILKUMAR PATHAK 🗓 23 Oct 2026, 10:31 AM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

वैदिक मंत्र मंत्रों चार के साथ हुआ मां दुर्गा के प्रतिमाओं का खेखड़ा नाले में विसर्जन


चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स

सिसवा बाजार, महराजगंज।

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के समापन पर नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर क्षेत्र में स्थापित दर्जनों मां दुर्गा की प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच बिजापार स्थित खेकड़ा नाले में विसर्जित किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विसर्जन जुलूस के साथ पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
जानकारी के अनुसार, नगर के विभिन्न मोहल्लों और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं फूलों से सजे वाहनों पर रखकर सिसवा स्टेट कैंपस में एकत्रित की गईं। यहां से निर्धारित क्रम के अनुसार प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और मां के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ दिखाई दी।
विसर्जन जुलूस सिसवा स्टेट चौराहा, रामजानकी मंदिर, अमरपुर, मेन गोपाल नगर और मिशकारी मोहल्ला होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद जुलूस फल मंडी और सागर स्थान से गुजरते हुए बिजापार स्थित खेकड़ा नाले तक पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आने की कामना की।
विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। जुलूस के मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई।
शारदीय नवरात्रि के दौरान नगर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही नवरात्रि उत्सव का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।
📲Get App