🔥 TRENDING ગુજરાત પોલીસ 21 સપ્ટેમ્બરથી 5 ઓક્ટોબર... सोमनाथ मंदिर बम धमकी આખરે રહસ્ય ખૂલ્યું હત્યા બાદ બળાત્કારન... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... ઉજજૈનના પરિવારનું દુર્ભાગ્ય: ચોટીલા નજ...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वित्तरहित शिक्षकों की मांग के लिए आवाज किया बुलंद
Politics

वित्तरहित शिक्षकों की मांग के लिए आवाज किया बुलंद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Aug 2026, 08:00 AM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वित्तरहित शिक्षकों कि प्रमुख मांगो को लेकर पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भावी उम्मीदवार डॉ दिव्या ज्योति ने उठाई आवाज

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
वित्त रहित शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कि भावी उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति ने उठाई बुलंद आवाज़
नवाद
शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के दौरान आज शिक्षकों से संवाद में वित्त रहित शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याएँ प्रमुखता से सामने आईं। वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे वित्त रहित शिक्षक सम्मानजनक सेवा-शर्तों, आर्थिक सुरक्षा और अपने अधिकारों को लेकर सरकार से ठोस एवं स्थायी समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं।
इस अवसर पर पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एमएलसी प्रत्याशी डॉदिव्या ज्योति ने कहा—
“वित्त रहित शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। वर्षों तक विद्यार्थियों को शिक्षा देने वाले इन शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। सरकार को उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल निर्णय लेना चाहिए।”
वित्त रहित शिक्षकों की प्रमुख मांगें
अनुदान/वेतन व्यवस्था को सम्मानजनक एवं नियमित बनाना।

सेवा की स्थायी एवं सुरक्षित व्यवस्था
समान कार्य के लिए समान वेतन
समय पर वेतन एवं मानदेय का भुगतान
सेवा शर्तों एवं भविष्य की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
शिक्षकों के लंबित मामलों का शीघ्र समाधान
🔹 शिक्षा व्यवस्था में वित्तविहीन शिक्षकों को उचित सम्मान और अधिकार
डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि शिक्षक की आर्थिक असुरक्षा सीधे तौर पर शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षक चाहे सरकारी, वित्त रहित, मदरसा या संस्कृत संस्थान से जुड़े हों—शिक्षक का सम्मान और उसके श्रम का उचित प्रतिफल सुनिश्चित होना चाहिए।
“वित्त रहित शिक्षकों की आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा। उनकी जायज़ मांगों को उचित मंच तक पहुँचाने और शिक्षक सम्मान की लड़ाई को मजबूती देने के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।”
संकल्प
“शिक्षक का सम्मान • अधिकारों की रक्षा • शिक्षा का उत्थान
यही है सशक्त बिहार का संकल्प।”

डॉ. दिव्या ज्योति
एमएलसी प्रत्याशी, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
📲Get App