🔥 TRENDING कालाडेरा नगर पालिका का कोई एक्शन नहीं... Actor Tanuj Virwani: Learning on the J... Gangster Drama 'Akka' Starring Keerthy... Ranbir Kapoor's 'Ramayana' Releases Ne... Netflix to Release 'Meethe Mein Kya Ha... ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਖ਼ੁਸ਼ਖ਼ਬ...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

वैश्विक शिखर सम्मेलन में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

✍️ Reporter: Laxman Singh 🗓 26 Oct 2026, 01:38 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैश्विक शिखर सम्मेलन में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

वैश्विक शिखर सम्मेलन में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

सिरोही: सिरोही जिले के आबूरोड में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए मानपुर एयरस्ट्रिप को पूर्ण एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि मानपुर में एयरपोर्ट के निर्माण हेतु राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेज दिया गया है। इसके साथ ही परियोजना के निर्माण कार्य के लिए आवश्यक वित्तीय राशि उपलब्ध कराने की भी बात कही।

मानपुर में हवाई अड्डा बनने से आबूरोड, माउंट आबू और पूरे सिरोही जिले की एयर कनेक्टिविटी को नए पंख लगेंगे। इससे जहां स्थानीय पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी, वहीं क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री की इस अहम घोषणा के बाद से स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,

राज्य मंत्री ओटा राम देवासी,

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बा राम चौधरी

आबू पिंडवाड़ा विधायक समा राम गरासिया,

सिरोही भाखर जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राव,

जिला परिषद सदस्य कन्हैया लाल एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता रहे मजूद ।।
📲Get App