🔥 TRENDING வேலூர் அரசு மருத்துவமனையில் காத்திருப்... नवादा में आगामी त्योहारों को देखते हुए... પોલીસ મહાનિરીક્ષકની આગેવાનીમાં અમદાવાદ... தமிழகத்தில் ஆழ்ந்த காற்றழுத்த தாழ்வு ப... বঙ্গোপসাগরে গভীর নিম্নচাপ, দক্ষিণবঙ্গে... પદયાત્રીઓને કારે ટક્કર મારી, ટોળાએ કાર...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विश्व स्वास्थ संगठन के सफल स्तनपान के दस कदम पर पटना एम्स में कार्यक्रम का आयोजन
Health

विश्व स्वास्थ संगठन के सफल स्तनपान के दस कदम पर पटना एम्स में कार्यक्रम का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Sep 2026, 05:28 PM 👁 189
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विश्व स्वास्थ संगठन के स्फल स्तनपान के दस कदमों पर पटना एम्स में राष्ट्रीय ट्रेनिंग ऑफट्रेनर्स कार्यक्रम का आयोजन

फुलवारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन के सफल स्तनपान के दस कदमों पर पटना में राष्ट्रीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम का आयोजन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सफल स्तनपान के दस कदमों पर मातृत्व स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए परामर्श आधारित कौशल प्रशिक्षण" विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ हुआ।

यह कार्यक्रम एम्स पटना के बाल रोग विभाग और ब्रेस्टफीडिंग प्रमोशन नेटवर्क ऑफ इंडिया यानी बीपीएनआई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से 7 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, कोर्स निदेशक, मुख्य नर्सिंग अधिकारी और संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस कोर्स का उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स तैयार करना है जो आगे चलकर पूरे बिहार के डॉक्टरों, नर्सों और एएनएम को स्तनपान को बढ़ावा देने और समर्थन देने के लिए प्रशिक्षित करेंगे जो शिशु मृत्यु दर और कुपोषण को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।

एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि स्तनपान बच्चे के लिए पहला टीका है और जीवन भर के स्वास्थ्य की नींव है। उन्होंने कहा कि एम्स पटना अस्पताल को बेबी-फ्रेंडली हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि संस्थागत प्रसव की दर अधिक होने के बावजूद शीघ्र स्तनपान शुरू करने की प्रथा को और अधिक अपनाने की जरूरत है।

कोर्स निदेशक डॉ. के. केसावलु, बीपीएनआई प्रशिक्षण समन्वयक ने कोर्स के उद्देश्यों को साझा किया और बताया कि बिहार में वर्तमान में शीघ्र स्तनपान शुरू करने की दर 51% है, जिसे हम 100% तक ले जाने की उम्मीद करते हैं।

यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय आईवाईसीएफ प्रशिक्षक डॉ. सुनीता कात्यायन, रांची और मनीष कुमार, पटना द्वारा संचालित किया जा रहा है। स्थानीय कोर्स समन्वयक दीप्ति दास, ट्यूटर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एम्स पटना के साथ नियोनेटोलॉजिस्ट और लैक्टेशन काउंसलिंग टीम कार्यक्रम का समन्वय कर रही है।

एम्स के विभिन्न कैडर के डॉक्टरों, नर्सिंग ट्यूटर्स और नर्सिंग अधिकारियों सहित लगभग 21 मातृत्व स्वास्थ्य सेवा प्रदाता इसमें भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में परामर्श कौशल, सही स्थिति और लगाव, स्तनपान संबंधी कठिनाइयों का प्रबंधन और व्यावहारिक क्लिनिकल अभ्यास शामिल है।
*****
📲Get App