🔥 TRENDING રાજુલામાં જાદુગર ચુડાસમાનું સન્માન ललितपुर में क्षत्रिय महासभा ने निकिता... BJP reaches out to Muslim voters ahead... Devghat Gaya Ji पर देश-विदेश के यात्रि... Civil Aviation Minister Announces Four... ECI calls Rahul Gandhi's Form 6 claim...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विश्व हिंदू परिषद ने जबलपुर में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 04 Oct 2026, 08:35 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विश्व हिंदू परिषद, महाकौशल प्रांत, जबलपुर ने मानस भवन में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्रमुख अतिथि और संत‑महात्माओं ने उपस्थिति दर्ज की।

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, महाकौशल प्रांत, जबलपुर द्वारा मानस भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम की पूजा‑अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें पूज्य श्री अखिलेश्वरानंद जी महाराज एवं पूज्य श्री काली नंद जी महाराज सहित संत‑महात्माओं का सान्निध्य एवं आशीर्वाद मिला।

इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. प्रदीप दुबे जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक जी, जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी तथा चेयरमैन, ग्लोबल ग्रुप श्री सौरभ बड़ेरिया जी की उपस्थिति रही।

मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्री अशोक तिवारी जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के आध्यात्मिक व्यक्तित्व, संगठनात्मक नेतृत्व, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उनके आजीवन समर्पण को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर केवल एक धार्मिक संरचना नहीं, बल्कि समाज के स्वाभिमान तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, महाकौशल प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री सुनील भागचंदानी जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह धांजल जी, प्रांत मंत्री श्री उमेश माधव मिश्र जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा जी, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री दिलीप पटेल जी एवं प्रांत सह मंत्री श्री प्रदीप गुप्ता जी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, सेवा, संगठन, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
📲Get App