🔥 TRENDING Silver Ram Idol from Karnataka Placed... Adi Youth Body Demands Force Withdrawa... J&K Chief Secretary Reviews Updated Cl... Rain and Snow Forecast for Jammu & Kas... J&K Police Alerts Public on Surge of F... Baba Mahakal Idol Adorned with Bhang,...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*विशेष मतदाता जागरुकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित

*विशेष मतदाता जागरुकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 07 Sep 2026, 03:30 PM 👁 73
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विशेष मतदाता जागरुकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित*
जैसलमेर, 7 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम-2026 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप (SVEEP) गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष रूप से मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोडने या उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर यथार्थ शेखर, आईएएस तथा जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में शहर के मोंटेसरी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर में विशेष मतदाता जागरुकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वीप सदस्यों हरीश छगॅाणी, मांगीलाल सोनी एवं कन्हैया सेवक ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 में अधिक से अधिक मतदान करने शिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान करना आवश्यक है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। स्वीप सदस्यों ने विद्यार्थियों से आहवान किया कि वे अपने परिवार, आस-पडोस एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे तथा अपने आसपास के पात्र नव मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक करे। कार्यक्रम के दौरान स्वीप सदस्यों द्वारा निर्वाचन विभाग की विभिन्न डिजिटल सुविधाआंे एवं मोबाइल ऐप्स के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को बताया गया कि इन डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त करने, मतदान केंद्र की जानकारी जानने तथा निर्वाचन से जुडी आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठाने उठाने में आसानी होती है। स्वीप सदस्यों ने ऐप्स के उपयोग की प्रक्रिया को सरल तरीके से अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई कि वे निर्वाचन संबंधी सही एवं प्रमाणिक जानकारी के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करे
कार्यक्रम के दौरान स्वीप सदस्य कन्हैया सेवक ने मधुर स्वर में मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। जागरूकता गीत के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मतदान के महत्व का संदेश दिया गया। गीत की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं प्रभावी बना दिया तथा उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ से आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 में पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा स्वयं भी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई। स्वीप सदस्यों ने कहा कि बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बनती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के सदस्य, शिक्षकगण सुरेश कल्ला, झबर सिंह गुलाब सिंह, आरती व्यास, गजेन्द्र सिंह, राखी खत्री, राजश्री व्यास एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश को परिवार एवं समाज तक पहुंचाना तथा आगामी चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
📲Get App