🔥 TRENDING Silver Ram Idol from Karnataka Placed... Adi Youth Body Demands Force Withdrawa... J&K Chief Secretary Reviews Updated Cl... Rain and Snow Forecast for Jammu & Kas... J&K Police Alerts Public on Surge of F... Baba Mahakal Idol Adorned with Bhang,...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजन

*विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 08 Sep 2026, 08:50 PM 👁 49
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजन*
जैसलमेर, 8 सितम्बर। नगरीय चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अनुपमा जोरवाल जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी, जैसलमेर स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर यशार्थ शेखर एवं स्वीप समन्वयक, प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशानुसार स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा शहर के विभिन्न मतदाता वर्गों एवं ागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में हनुमान चौराहा जैसलमेर, सोनार दुर्ग के पार्किंग स्थल पर प्रातःकाल भ्रमण के लिए आने वाले शहर के विभिन्न मतदाता वर्गों व मतदान योग्य नागरिकों से संपर्क कर उन्हें आगामी नगरीय चुनाव 2026 में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप सदस्यों हरीश छाँगानी, व्याख्याता, मांगीलाल सोनी एवं कन्हैया सेवक ने नागरिकों से संवाद करते हुए मतदान के महत्व की जानकारी दी एवं उनसे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस दौरान मतदान जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं नारों का प्रदर्शन किया गया। स्वीप सदस्यों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका है। वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक हैं एवं उनके माध्यम से परिवार एवं समाज में मतदान के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता है।
--000--
📲Get App