🔥 TRENDING Four Madhya Pradesh Leaders Join BJP O... Madhya Pradesh Speaker Narendra Singh... Two Earthquakes Rattle Hingoli Within... ব্রেক ফেল করে ভাগীরথীতে গড়িয়ে পড়ল ট... जिलाधिकारी ने किया गोरखनाथ धाम के सौंद... छठ समान खरीदने गई महिला का शव बरामद
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

वैशाली से प्रधानमंत्री ने कटिहार की कई विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, विकास भवन में हुआ सीधा प्रसारण

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 21 Nov 2026, 10:37 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली से प्रधानमंत्री ने कटिहार की कई विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, विकास भवन में हुआ सीधा प्रसारण

कटिहार। आज दिनांक 21 नवंबर 2026

भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बिहार के वैशाली जिले में आगमन हुआ। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा बिहार के चतुर्दिक विकास हेतु विभिन्न मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया गया।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कटिहार जिले की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को भी सम्मिलित किया गया। इसके अंतर्गत जिले के बरारी, फलका, कोढ़ा, कटिहार एवं आजमनगर प्रखंड मुख्यालयों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य के साथ-साथ विद्युत विभाग की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 25 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2026 की अवधि में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के तहत आवास निर्माण पुर्ण कर चुके लाभान्वित लाभुकों में से दस लाभुकों को पूर्ण आवास की चाबी भी सौंपी गई।

इस मुख्य कार्यक्रम का सीधा (लाइव) प्रसारण अपराह्न लगभग 2:00 बजे से कटिहार स्थित विकास भवन के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

विकास भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री परिचय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार, कटिहार नगर निगम की महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार सहित जिले के अन्य सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
📲Get App