🔥 TRENDING Sutron ke mutabik khabar Mili Hai ki u... Headlines चिकलठाणमध्ये उजनी वाचवण्यासाठी दशक्रिय... સાવરકુંડલા તાલુકાના દેતડ સેવા સહકારી મ... NTPC नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में कन... Cyclone Akvan Expected to Weaken Befor...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

वैशाली में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी कि होने वाले कार्यक्रम कि तैयारी जोर शोर से

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Nov 2026, 12:24 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि 21नवंबर को होने वाले दौरे को लेकर डी एम ने किया प्रेस कॉफ्रेंस

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैशाली दौरे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
डीएम ने बताया कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री सबसे पहले राघोपुर पहुंचेंगे, जहां वे नीतीश सेतु सिक्स लेन पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे राजापाकर स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 21 विभागों की 103 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, जिनकी कुल राशि 7,000 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रशासन ने सभी तैयारियां बेहतर ढंग से की हैं और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
लोगों की सुविधा के लिए 14 पार्किंग क्षेत्र बनाए गए हैं। बस, ऑटो और बाइक सहित सभी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए जगह-जगह साइनेज लगाए जाएंगे।

डीएम ने स्पष्ट किया कि आने के लिए कोई विशेष रूट निर्धारित नहीं है। लोग अपनी सुविधा अनुसार ऑटो या बस से आकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

निकटवर्ती जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर लिया गया है। सभी जिले ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे, ताकि कहीं जाम की स्थिति न बने।
उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री के आगमन से दो घंटे पहले सिक्स लेन पुल को बंद कर दिया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे सुबह 11 बजे से पहले पहुंचकर अपने निर्धारित स्थान पर बैठ जाएं।

कार्यक्रम स्थल पर एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शौचालय, भोजन, पेयजल की समुचित व्यवस्था और एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
📲Get App