🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં તડવાડી તાપેશ્વર છઠ ઘાટની નજીક... गुर्नूर ब्रार को कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन... ईडी ने 73 करोड़ ऋण धोखाधड़ी में कंपनी... मिशन शक्ति हब ने गौरेला में बाल दिवस,... मुवट्टुपुज़ा नगर पालिका ने नया सीवेज ट... कोट्टायाम रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

वैशाली में प्रधानमंत्री के आगमन को सफलको ए एन डी ए के सभी घटक दलों ने झोकि पूरी ताकत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 17 नव. 2026, 05:31 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आगमन कि तैयारी को लेकर ए एन डी ए के सभी घटक दलों ने झोकि पूरी ताकत लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हाजीपुर सर्किट हाउसमें वैशाली जिला के सभी प्रकोष्ठ के साथ किया बैठक

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी घटक ने दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

आज लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हाजीपुर सर्किट हाउस में लोजपा के वैशाली जिले के सभी प्रकोष्ठों के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्री संजय कुमार सिंह और विधान परिषद सदस्य असरफ अंसारी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के वैशाली आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए में शामिल सभी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष लगातार जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठकों में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की संख्या, भीड़ प्रबंधन और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो रही है।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि हर बूथ, हर पंचायत से अधिक से अधिक कार्यकर्ता और आम लोग कार्यक्रम में पहुंचें। इसके लिए सभी घटक दलों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एनडीए नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा वैशाली के लिए विकास का नया अध्याय लेकर आएगा। इलेक्ट्रॉनिक पार्क के शिलान्यास और सिक्स लेन पुल के उद्घाटन से जिले को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी दल एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में जुट गए हैं।
📲Get App