🔥 TRENDING સુરતમાં તડવાડી તાપેશ્વર છઠ ઘાટની નજીક... Gurnoor Brar Reprimanded for Code of C... ED arrests partner of firm in Rs 73 cr... मिशन शक्ति हब ने गौरेला में बाल दिवस,... Muvattupuzha Municipality to Build New... Kottayam Railway Station to Get New Sk...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वैशाली में प्रधानमंत्री के आगमन को सफलको ए एन डी ए के सभी घटक दलों ने झोकि पूरी ताकत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Nov 2026, 05:31 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आगमन कि तैयारी को लेकर ए एन डी ए के सभी घटक दलों ने झोकि पूरी ताकत लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हाजीपुर सर्किट हाउसमें वैशाली जिला के सभी प्रकोष्ठ के साथ किया बैठक

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हाजीपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी घटक ने दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

आज लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हाजीपुर सर्किट हाउस में लोजपा के वैशाली जिले के सभी प्रकोष्ठों के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्री संजय कुमार सिंह और विधान परिषद सदस्य असरफ अंसारी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के वैशाली आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए में शामिल सभी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष लगातार जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठकों में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की संख्या, भीड़ प्रबंधन और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो रही है।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि हर बूथ, हर पंचायत से अधिक से अधिक कार्यकर्ता और आम लोग कार्यक्रम में पहुंचें। इसके लिए सभी घटक दलों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एनडीए नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा वैशाली के लिए विकास का नया अध्याय लेकर आएगा। इलेक्ट्रॉनिक पार्क के शिलान्यास और सिक्स लेन पुल के उद्घाटन से जिले को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी दल एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में जुट गए हैं।
📲Get App