🔥 ट्रेंडिंग आसाम हर साल 8,000 हेक्टेयर नदी कटाव से... TRAI ने नई तिंसुकिया–गुवाहाटी रेलवे मा... असम में नवजात बच्ची को 3,000 रुपये में... सीटीआई: पटाखों को ही प्रदूषण का मुख्य... दिल्ली मेट्रो के मुहाने पर हाईराइज सिट... ਅਚਾਨਕ ਮੂਧੇ ਮੂੰਹ ਡਿੱਗੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਭਾਅ! Gol...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर मारी गोली

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 10 नव. 2026, 09:18 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव में एक युवक को घर से बुलाकर मारी गोली इसके बाद बदमाशों ने घायल युवक को उठाकर वहां से फरार हो गए

वैशाली से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नरेंद्र प्रबोधी गांव में युवक को बुलाकर गोली मार दी गई, इसके बाद अपराधी घायल युवक को उठाकर फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

लापता युवक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक निवासी टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे नरेंद्र प्रबोधी गांव में बुलाया था। वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी।

सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय और सदर एसडीपीओ 2 गोपाल मंडल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर कहां गए? युवक जिंदा है या उसकी हत्या कर दी गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस युवक की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा है।

*बाइट - सोनू कुमार राय, ग्रामीण एसपी*
📲Get App