🔥 TRENDING Assam Loses 8,000 Hectares Annually to... TRAI Evaluates Mobile Coverage on New... Assam newborn girl allegedly sold for... CTI says firecrackers not solely to bl... High-rise Complex Planned at Delhi Met... ਅਚਾਨਕ ਮੂਧੇ ਮੂੰਹ ਡਿੱਗੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਭਾਅ! Gol...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Nov 2026, 09:18 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव में एक युवक को घर से बुलाकर मारी गोली इसके बाद बदमाशों ने घायल युवक को उठाकर वहां से फरार हो गए

वैशाली से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नरेंद्र प्रबोधी गांव में युवक को बुलाकर गोली मार दी गई, इसके बाद अपराधी घायल युवक को उठाकर फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

लापता युवक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक निवासी टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे नरेंद्र प्रबोधी गांव में बुलाया था। वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी।

सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय और सदर एसडीपीओ 2 गोपाल मंडल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर कहां गए? युवक जिंदा है या उसकी हत्या कर दी गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस युवक की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा है।

*बाइट - सोनू कुमार राय, ग्रामीण एसपी*
📲Get App