🔥 TRENDING बलवा के मटियारी गांव में भव्य मेले की... सूरत में INSU द्वारा विरोध प्रदर्शन, श... நியாயவிலை கடையில் அரிசி மாமூல் கேட்டு... શાપુર પોલીસ સ્ટેશનની રેન્ડમ ચેકિંગ દરમ... હારીજમાં નવરાત્રી પહેલા પોલીસની બેઠક ય... बारिश के कारण यात्रियों का बुरा हाल, स...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वासलीगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने चकवाय इंटर विद्यालय में साइबर ठगी रोकथाम कार्यक्रम आयोजित
Education

वासलीगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने चकवाय इंटर विद्यालय में साइबर ठगी रोकथाम कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 26 Aug 2026, 08:17 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वासलीगंज थाना क्षेत्र के इंटर विद्यालय चकवाय में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों और ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताये गये।

वासलीगंज थाना क्षेत्र के इंटर विद्यालय चकवाय में मंगलवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी थे, जिन्होंने छात्रों एवं आसपास के ग्रामीणों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पंकज कुमार सैनी ने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधी फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, सोशल मीडिया मैसेज आदि के माध्यम से लोगों को फँसाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी या निजी दस्तावेज कभी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

इंटर विद्यालय चकवाय के प्राचार्य संजय कुमार सैनी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सैकड़ों लोगों ने साइबर अपराध से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों को समझा और भविष्य में सतर्क रहने का संकल्प लिया।

पंकज कुमार सैनी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो तो घबराने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
📲Get App