🔥 ट्रेंडिंग દ્વારકા નજીક સરકારી વાહનની ટક્કર: તૂપણ... લાખણી તાલુકાના ટરૂવા ગામે ગૌ સન્માન આહ... Firecracker Warehouse Explosion: 2 Peo... नाचना: नाचना बस स्टैंड के पीछे लगा ट्र... सरकारी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, C... रीवा में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस...
30 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

वरिष्ठ चिकित्सक से ₹48 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 30 सित. 2026, 04:54 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तीन मोबाइल फोन बरामद, 4 साइबर शिकायतों में करीब ₹1.42 करोड़ की ठगी का विवरण सामने आया

कानपुर। साइबर क्राइम थाना कानपुर नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ED और CBI अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक वरिष्ठ चिकित्सक को जांच और गिरफ्तारी का भय दिखाकर करीब ₹48 लाख की साइबर ठगी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्म और बैंक खातों का इस्तेमाल कर देशभर में ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे। जांच के दौरान विभिन्न राज्यों से जुड़ी चार साइबर अपराध शिकायतों में करीब ₹1.42 करोड़ की ठगी किए जाने का विवरण भी सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन मोबाइल फोनों से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों की जांच की जा रही है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी को वांछित किया गया है। पुलिस संबंधित बैंक खातों और गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर अरीबा नोमान (IPS) के अनुसार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है।
📲Get App