🔥 TRENDING 150 New Electric Buses to Join Delhi’s... Bihar: Sushant Singh Rajput family dem... भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद... વઘઈની કરિયાણાની દુકાનમાંથી ચોરી, અંકલે... घोरहुंआ मुसहरी में शराबबंदी जागरूकता अ... બનાસકાંઠા જિલ્લા પોલીસ વડા SP શ્રી પ્ર...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वारसलीगंज थाना में आयोजित हुआ लोक संवाद गोषठी का आयोजन
Lifestyle

वारसलीगंज थाना में आयोजित हुआ लोक संवाद गोषठी का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 07:42 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वारसलीगंज थाना में लोक संवाद गोषठी का किया गया आयोजन जिसमें पुलिस ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया

नवादा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

लोक संवाद गोष्ठी का हुआ आयोजन, पुलिस ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद


वारिसलीगंज (नवादा): वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करें। पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।
लोक संवाद गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस एवं आम जनता के बीच विश्वास और संवाद को और मजबूत करना रहा।
📲Get App