🔥 TRENDING IMD issues weather alert for Himachal... President Urges AIIMS Bilaspur Doctors... एटा के सैनिक पड़ाव में श्री रामलीला का... Virbhadra Singh's Absence at Sukhu Eve... Uttarakhand CM Calls for Digital, Fina... 120th All India Kisan Mela Concludes i...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वारिसलीगंज में पुलिस ने महिला समेत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, 20 हजार नकद और फर्जी ATM बरामद
Crime

वारिसलीगंज में पुलिस ने महिला समेत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, 20 हजार नकद और फर्जी ATM बरामद

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 05 Sep 2026, 07:04 AM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के वारिसलीगंज में पुलिस की छापेमारी में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 20 हजार रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल और एक फर्जी ATM कार्ड बरामद हुआ।

नवादा: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वारिसलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अलग‑अलग ठिकानों पर छापेमारी कर एक महिला समेत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कुम्भी और वारिसलीगंज सब्जी मंडी मोड़ पर एक साथ घेराबंदी कर छापेमारी की। कुम्भी गांव के समीप से 18 वर्षीय शिवम कुमार, पिता गुलशन सिंह, निवासी कुम्भी, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा को एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। सब्जी मंडी मोड़, वारिसलीगंज से 30 वर्षीय रानी देवी, पति अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल, 20 हजार रुपये नकद और एक फर्जी ATM कार्ड बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी PM मुद्रा योजना और बजाज फाइनेंस के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने के गिरोह से जुड़े हैं। अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और यह जाना जा सके कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं तथा अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा。
📲Get App