🔥 TRENDING Investigation Reveals Slain Terrorist... ਪੰਜਾਬ: ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਕੇ ਭੱਜ ਰਹੇ ਮੁਲ... આજ રોજ ધોળાવીરા ખાતે પંચાયતી રાજ મંત્ર... Mizoram to Deploy GPS Tracking on Rati... NIA to Investigate Overground Worker N... कोरर पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

वाराणसी में राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 17 Nov 2026, 07:38 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें 17 से 19 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में 40 मैचों के साथ 250 खिलाड़ियों का प्रदर्शन करेंगी।

उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें 17 से 19 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। स्वर्गीय श्री श्याम नारायण पाण्डेय जी की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ी एवं 50 निर्णायक प्रतिभाग करेंगे।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता के हैंडबॉल कोर्ट पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय ने बताया कि लीग‑कम‑नॉकआउट आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को चार पूल में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के माध्यम से विजेता का निर्णय होगा।

उद्घाटन 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सकल पटेल एवं जिला महामंत्री श्री संजय सिंह गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 19 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 40 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा सायं 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित होंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था जानदायिनी महिला महाविद्यालय, परपुर, अकेलवां, वाराणसी में की गई है। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय ने की।
📲Get App