🔥 TRENDING 5 બોલમાં 5 વિકેટો ઝડપી રચ્યો હતો ઈતિહા... Assam CM Sarma Promises 'Advantage Ass... Assam Budget 2026-27 earmarks Rs 10,00... JEPC launches state-level skill compet... Jharkhand Moves Foundation Day to Nov ... PM says drones transformed life of Jha...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

वाराणसी में आयोजित सेस्टोबॉल फेडरेशन कप चैंपियनशिप में अरवल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 13 Nov 2026, 12:54 AM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रतियोगिता के सीनियर गर्ल्स वर्ग में अरवल की टीम ने कर्नाटक और उत्तर प्रदेश को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं सीनियर बॉयज वर्ग में झारखंड और छत्तीसगढ़ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के सीनियर गर्ल्स वर्ग में अरवल की टीम ने कर्नाटक और उत्तर प्रदेश को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं सीनियर बॉयज वर्ग में झारखंड और छत्तीसगढ़ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस उपलब्धि में दिल्ली पब्लिक स्कूल अरवल एवं लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी गांधी मैदान के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। गर्ल्स टीम की कप्तान लक्ष्मी प्रिया और बॉयज टीम के कप्तान सूरज कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम के कोच रौशन कुमार एवं मनीषा कुमार रहे।
पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक किरणकुमार गोरख जाधव ने अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया तथा हाथ मिलाकर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
📲Get App