Local
वाराणसी के समाजसेवी अमरीश सिंह भोला को काशीराज डॉ. विभूतिनारायण सिंह कीर्ति अलंकरण से सम्मानित
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित जन्मशताब्दी महोत्सव के अवसर पर समाजसेवी अमरीश सिंह भोला को 'काशीराज स्वर्गीय डॉ. विभूतिनारायण सिंह कीर्ति अलंकरण' से सम्मानित किया गया।
वाराणसी के के.एन. उडुपा सभागार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में काशी के गौरव, भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संवाहक काशीराज स्वर्गीय डॉ. विभूतिनारायण सिंह जी के जन्मशताब्दी महोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर समाजसेवी अमरीश सिंह भोला जी को 'काशीराज स्वर्गीय डॉ. विभूतिनारायण सिंह कीर्ति अलंकरण' से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान को अमरीश सिंह भोला जी ने अपने लिए गर्व और गहरी भावनात्मक अनुभूति का स्रोत बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि यह सम्मान उनके लिए न केवल सम्मान की बात है, बल्कि समाजसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक दृढ़ करने वाला भी है।
सम्मान के बाद अमरीश सिंह भोला जी ने आयोजक विश्व संस्कृत प्रतिष्ठान एवं समस्त सम्मानित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाजसेवा, सनातन संस्कृति एवं जनकल्याण के प्रति उनके संकल्प को और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा, जिससे वे आगे भी समाज के हित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित रहेंगे।