🔥 TRENDING ಹಾಸನಾಂಬ ಮಹೋತ್ಸವ: ಪ್ರಯಾಣಿಕರ ಅನುಕೂಲಕ್ಕಾಗ... समाज कल्याण एवं बाल संरक्षण विभाग की स... ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ खारड़ा गांव की बदहाल तस्वीर!आखिर कब जा... कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने उड़ाया ए... ટ્રાક એસોસિએશન સાથે મળીને ટ્રાફિક પોલી...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

वाराणसी के सिगरा थाने में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 31.275 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 14 Oct 2026, 07:23 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिगरा पुलिस ने अभियान के दौरान एक आरोपी को 30 पैकेट नाजायज गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसका वजन 31.275 किलोग्राम और कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई।

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 30 पैकेट नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामद गांजे का कुल वजन 31.275 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

डीसीपी काशी के निर्देशन में थाना सिगरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई होना था।
📲Get App