🔥 ट्रेंडिंग નળ સરોવરમાં બોટમેનની તાલીમ દરમિયાન યુવ... बालकांच्या सर्वांगीण विकासात अंगणवाडी... માધાપર પોલીસ સ્ટેશન બોરની મોટરના કેબલન... भारत में इस समय के लिए 2019 के बाद सबस... सुरगुजा में बाइक दुर्घटना में दो भाइयो... राष्ट्रपति मुर्मु 23 अक्टूबर को जघदालप...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वाराणसी: बैंक में रिवॉल्वर संभालते समय चली गोली, महिला कर्मचारी घायल
अपराध

वाराणसी: बैंक में रिवॉल्वर संभालते समय चली गोली, महिला कर्मचारी घायल

✍️ रिपोर्टर: Kailash Chandra Gupta 🗓 16 अक्टू. 2026, 06:26 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवपुर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार दोपहर रिवॉल्वर संभालते समय अचानक गोली चलने से संविदा पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के क्राइस्ट नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 2:40 बजे, बैंक में रिवॉल्वर संभालते समय अचानक गोली चलने से बैंक में संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

गाजीपुर निवासी अनुराधा त्रिपाठी, जो बैंक में सेवा सारथी के पद पर कार्यरत हैं, गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

तत्काल घायल महिला कर्मचारी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। इस घटना ने बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App