🔥 TRENDING తణుకు అర్బన్ హెల్త్ సెంటర్ల తనిఖీ: జాత... ग्राम बरतरा में जन विश्वास शिविर: पात्... UBSS Demands Three Conditions Before D... ಜಾಲಹಳ್ಳಿ ಸರ್ಕಾರಿ ಪಿಯು ಕಾಲೇಜಿನ ಪ್ರಭಾರ ಪ... China’s Salami‑Slicing Tactics Intensi... NIA Anti-Terror Conference Highlights...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वीराना में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन: ग्रामीणों को री-केवाईसी और सरकारी बीमा योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

✍️ Reporter: Jabraram 🗓 13 Nov 2026, 05:36 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालोर के वीराना में क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, री-केवाईसी और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

जालोर जिले की ग्राम पंचायत वीराना में शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) द्वारा एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जालोर के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुशील कुमार जैन, वित्तीय साक्षरता सलाहकार चौथमल कंसारा, सीएफएल सायला के सेंटर मैनेजर चेतन कुमार सहित सायला एवं रेवतड़ा शाखाओं के बीसी एजेंट उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति शिक्षित करना था।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुशील कुमार जैन ने री-केवाईसी की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये तथा आंशिक दिव्यांगता पर 1 लाख रुपये का लाभ मिलता है। वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

वित्तीय साक्षरता सलाहकार चौथमल कंसारा ने अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धजन पेंशन और विशेष योग्यजन पेंशन जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विशेष रूप से देशावरी (प्रवासी) ग्रामीणों को जागरूक किया गया ताकि वे गांव से बाहर रहने के दौरान री-केवाईसी न होने से होने वाली बैंकिंग समस्याओं से बच सकें।

सीएफएल सेंटर मैनेजर चेतन कुमार ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय पर केवाईसी अपडेट न करवाने से बैंक खातों के लेन-देन पर प्रतिबंध लग सकता है और पेंशन या अन्य सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करने में बाधा आ सकती है। उन्होंने री-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और पंजीकृत मोबाइल नंबर की जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और बैंकिंग व सरकारी योजनाओं से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
📲Get App