🔥 TRENDING Double Murder in Deoria Village Shocks... 105 US lawmakers urge FBI to probe all... India's Commerce Minister Piyush Goyal... Blackstone Eyes Expansion into India's... India's Silver Economy Booms as Popula... Democrats File Lawsuit in Washington t...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 03 Sep 2026, 01:04 AM 👁 137
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के साहस, शौर्य, वीरता एवं आत्मबल को सशक्त बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राज्य की महिला प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सम्मान अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की छानबीन कर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को प्रेषित की जाएगी। इच्छुक पात्र महिला आवेदक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 25 सितंबर 2026 तक कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा में जमा कर सकती हैं। निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालयीन समय में कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है तथा इसका अवलोकन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी किया जा सकता है।
📲Get App