🔥 TRENDING When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में मना दीपोत्सव, दी गई श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 05:30 AM 👁 34
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती

झांसी। महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धा और देशभक्ति के भाव के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रप्रेम को याद किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया तथा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महान वीरांगना के बलिदान और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। दीपोत्सव के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई के साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
📲Get App