🔥 TRENDING Andhra Pradesh Gram Panchayats See Spe... Gujarat Poised for Political Clash Ove... Gujarat NEET-PG Round 2 Choice Filling... Tragedy Strikes Gujarat: Two Asiatic L... Kerala Seeks Centre's Assistance to Te... Bengaluru Banks Closed on November 27:...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वार्ड नंबर 21 में स्ट्रीट लाइट लगने से मोहल्ला राजेन्द्र नगर हुआ रोशन, नागरिकों ने जताया आभार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Nov 2026, 05:05 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वार्ड नंबर 21 के सभासद अनिल तिवारी के प्रयास से हुआ कार्य, नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारियों और ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों का जताया आभार

उरई, जिला जालौन। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला राजेन्द्र नगर, मोहन स्टूडियो वाली गली में वार्ड नंबर 21 के सभासद अनिल तिवारी के प्रयास से एक-दो दिन पूर्व स्ट्रीट लाइट लगाई गई। स्ट्रीट लाइट लगने से गली में रोशनी हुई, जिससे स्थानीय निवासियों और आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिली है। स्ट्रीट लाइट लगने से पहले गली में अंधेरा रहने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। अब रोशनी होने से मोहल्ले के लोगों ने राहत महसूस की है और क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से लोगों की सुविधा बढ़ी है। इस कार्य के लिए नागरिकों ने वार्ड नंबर 21 के सभासद अनिल तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पालिका के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही स्ट्रीट लाइट लगाने वाले ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।
पंकज गुप्ता
Citizen Reporter
Need24 News, Orai
📲Get App