🔥 TRENDING थाना परिसर में ही उपद्रव: भालूमाड़ा मे... Karnataka Minister Pushes for Murder C... Karnataka raises II PUC exam fees by 5... Karnataka Sends All-Party Team to PM M... जैथरा चेयरमैन विवेक गुप्ता ने अलीगंज व... CJP Urges Action on Waterless, Plot‑Em...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Local

वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Sep 2026, 07:06 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक ने की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से फरियादियों की शिकायतों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक प्रकरण में उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाए।
वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी की जाए, जिससे पीड़ितों को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालयों एवं थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।
📲Get App