Local
वणधर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, पावली और सरनाऊ के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
जालोर जिले के वणधर गांव में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वणधर में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी, रानीवाड़ा श्रीमान सुनील कुमार थे, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जालोर श्रीमान भंवरलाल परमार ने की।
17 वर्ष आयु वर्ग में वि.वि. पावली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं GSSS हरियाली द्वितीय और GSSS वलधरा तृतीय स्थान पर रहे। इस आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब PM Shri भावरानी के हरीश कुमार को प्रदान किया गया। 19 वर्ष आयु वर्ग में PM Shri सरनाऊ ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि PM Shri भीनमाल द्वितीय और GSSS सामरानी तृतीय स्थान पर रहे। इस आयु वर्ग के सर्वश्रेष्ठ एथलीट अरविन्द कुमार (PM Shri सरनाऊ) घोषित किए गए।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य मय स्टाफ, समस्त ग्रामवासी वणधर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेलों की ढाणी वणधर स्टाफ, पीटीआई ललित जी जोधपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने भामाशाहों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को भोजन, टेंट, पानी और माइक सेट की व्यवस्था में सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में तहसीलदार रानीवाड़ा श्रीमान बाबूसिंह राजपुरोहित, श्रीमती मंजू प्रतिभा, श्रीमान मुकेश कुमार चौधरी, श्रीमती रामेश्वरी विश्नोई, PEEO करड़ा श्रीमती सोहिनी कुमारी विश्नोई और UCEEO भीनमाल श्रीमान निम्बाराम चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वणधर गांव का नाम जालोर जिले में रोशन हुआ है।