🔥 TRENDING Punjab Mining Dept Seizes 5 Tippers in... Punjab Congress accuses BJP of undermi... Punjab Police Conduct 667 Raids, Arres... Karbi Anglong Hosts Second GI-Tagged G... Assam: HuJI operative arrested in Cach... Assam ST Reservation Delayed Till 2051...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वीणा म्यूज़िकल ग्रुप और वसुंधरा राज ज्वेलर्स ने बिलासपुर में 30 गायकों का भव्य संगीत समारोह आयोजित किया

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 29 Nov 2026, 07:29 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर में वीणा म्यूज़िकल ग्रुप और वसुंधरा राज ज्वेलर्स के संयुक्त प्रयास से 30 गायकों ने एक भव्य संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें छालीवुड अभिनेता डॉ. सुनील दत्त मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – वीणा म्यूज़िकल ग्रुप और वसुंधरा राज ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य संगीत समारोह में लगभग 30 पुरुष एवं महिला गायकों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से उपस्थित संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि के रूप में छालीवुड अभिनेता, निर्देशक एवं स्टोरी राइटर डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, एसईसीएल के फाइनेंस विभाग के मैनेजर साईं राम, कथक प्रशिक्षक मालिनी रमन तथा छत्तीसगढ़ ब्यूटी आइकॉन (2018), फैमिली काउंसलर एवं एडवोकेट स्वाति रुचिर मालवीय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

संगीत समारोह में प्रतिभागियों को उपहार और चयनित गायकों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं – मलीना देबनाथ, शैलेन्द्र सिंह, अरविन्द कोन्हेर, सपना श्रीवास्तव, साधना वर्मा, पार्थ भट्टाचार्य, रश्मि खटकर, सुशील खटकर, मनोज यादव, नूर खान, शकील खान, यशवंत सिंह, अभय वर्मा, अभय ताम्रकार, मनीषा गढ़ेवाल, महेश मेश्राम, राजा प्रधान, राजेंद्र पॉल, पी. वी. श्रीनिवास, संगीत राव, स्नेहलता राज, आनंद गुप्ता, जयंत सेलरी, अन्नू साहू।

आयोजक नीलम धुर्वे ने सभी सम्माननीय अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन करुणा राव ने किया। वसुंधरा राज ज्वेलर्स के प्रतिनिधि उत्तम नाग, ईश्वर दुबे एवं उनकी टीम ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया और चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इतनी शानदार प्रस्तुतियों के बीच कुछ चुनिंदा गायकों का चयन करना बेहद कठिन कार्य है।

इस संगीत समारोह ने स्थानीय गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए संगीत प्रेमियों को एक खूबसूरत संगीतमय शाम का आनंद दिया। कार्यक्रम की सफलता में आयोजक नीलम धुर्वे का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा, और यह आयोजन अपने आप में अनूठा, बेमिसाल और लंबे समय तक याद रखा जाने वाला समारोह साबित हुआ।
📲Get App