🔥 TRENDING બેફામ ડ્રાઇવિંગ કરે છે: Befagekaydesir... मोहम्मदाबाद में गणेश महोत्सव का शांतिप... Shaan Releases Tribute Song 'Long Live... Jharkhand BJP Marks PM Modi's Birthday... UP ATS Kills Naxal Commander Brijesh G... Jharkhand Naxal Leader Killed in Varan...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 20 Sep 2026, 07:20 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा कोसाबाड़ी–निहारिका मुख्य मार्ग, CSEB चौक से टी.पी. नगर तक शहर के सौंदर्यीकरण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे वृक्षारोपण का स्वागत किया जाना चाहिए। शहर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में यह एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल है।

हालांकि, इस मार्ग पर लगाए गए वृक्षों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों की ओर भी समय रहते ध्यान देना आवश्यक है। वर्तमान में लगाए गए पौधे छोटे हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में जब ये वृक्ष बड़े होंगे, तो उनकी शाखाएं विद्युत तारों के संपर्क में आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने, बार-बार विद्युत ब्रेकडाउन होने तथा सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि मैं इस समाचार के माध्यम से नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी से निवेदन करता हूं कि वृक्षों के पूर्ण रूप से विकसित होने से पहले संबंधित विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर विद्युत तारों एवं पोल की स्थिति का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकता अनुसार विद्युत तारों को सुरक्षित दूरी पर व्यवस्थित अथवा अन्य उपयुक्त व्यवस्था की जाए।

इससे एक ओर शहर में हरियाली एवं सौंदर्यीकरण की यह अच्छी पहल निरंतर बनी रहेगी, वहीं दूसरी ओर भविष्य में विद्युत ब्रेकडाउन, दुर्घटना एवं नागरिकों को होने वाली असुविधा की संभावित समस्या से भी बचा जा सकेगा।

हरियाली भी जरूरी है और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था भी—दोनों के बीच बेहतर समन्वय ही शहर के सुनियोजित विकास की पहचान है।
📲Get App