विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सजी योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों की आकर्षक रंगोलियां
*विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सजी योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों की आकर्षक रंगोलियां*
जैसलमेर, 24 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित किए जा रहे विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिलेभर में जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं राष्ट्रीय प्रतीकों की थीम पर आधारित आकर्षक रंगोलियों का प्रदर्शन किया गया।
रंगोलियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आमजन के अधिकारों एवं सुविधाओं तथा विकसित भारत के संकल्प को कलात्मक एवं प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर बनाई गई रंगोलियां आमजन के आकर्षण का केन्द्र बनीं और इनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी सहज एवं रोचक तरीके से आमजन तक पहुंचाई गई।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत, बेटी बचाओं बेटी पढाओं, नारी शक्ति, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत-2047, तिरंगा, भारत माता, राष्ट्रीय प्रतीकों सहित विकसित भारत की परिकल्पना को दर्शाती रंगोलियों के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, युवाओं के लिए अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं जनसेवा से संबंधित विषयों को भी रचनात्मक रूप से उकेरा गया।
अभियान के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आमजन में सेवा, सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है। रंगोलियों के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा अंतिम छोर तक जनसेवा सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि में विभिन्न विभागों के कार्मिकों, स्थानीय संस्थाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सार्वजनिक स्थानों पर रंगोलियों के प्रदर्शन से अभियान की गतिविधियों को व्यापक जनसहभागिता मिली तथा ‘विकसित भारतदृविकसित राजस्थान’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।