🔥 TRENDING प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: यात्रियों को... भागवत कथा में धर्म के चार स्तंभों पर प... लखनऊ: ₹12,000 करोड़ की वरुण विहार एवं... சமூகப் பாதுகாப்பு திட்ட உதவித்தொகை பெற... दतिया में गणेश विसर्जन स्थलों का SDOP... Cricinfo Publishes Full Team Stats for...
25 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 25-27 सितम्बर को प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी आंगन मिलन सेवा - आमजन से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 25 Sep 2026, 06:26 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 25-27 सितम्बर को प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी आंगन मिलन सेवा - आमजन से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील*
जैसलमेर/जयपुर, 24 सितम्बर। निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS), राजस्थान द्वारा विकसित भारत जन सेवा अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 25 से 27 सितम्बर 2026 तक प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया जाएगा।
शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती पूनम ने बताया कि ICDS की 6 सेवाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा अंतिम पायदान तक पहुंचाई जाती हैं। गर्भावस्था से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चे के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी ये दीदियां निभाती हैं।
उन्होंने कहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा निभाई जा रही यह महती भूमिका सम्मान के योग्य है। आंगन मिलन सेवा का आयोजन इसी उद्देश्य से किया जा रहा है और इसमें समाज को बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए। आमजन अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर इस सेवा को सम्मान दें।
निदेशक, ICDS श्री वासुदेव मालावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जन सेवा, सामाजिक सरोकार और पोषण-स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
*कार्यक्रम के मुख्य बिंदुः*
1. आयोजन का स्वरूपः सेक्टरवार मैपिंग अनुसार प्रतिदिन लगभग 21,000 केंद्रों पर कार्यक्रम होगा। प्रत्येक केंद्र पर 3 दिवसीय आयोजन होगा।
2. जन-भागीदारी की अपीलः सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, संस्था प्रधानों, शिक्षकों, चिकित्सकों, राजीविका सदस्यों, पोषण सखी, SMC, SHG समूहों से अनुरोध है कि वे अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
3. मुख्य गतिविधियांः पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी, नवीन लाभार्थियों का पंजीकरण, PMMVY / मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना में पंजीकरण, गोदभराई, अन्नप्राशन, लाभार्थी संवाद एवं अनुभव साझाकरण, पोषण थीम पर रंगोली प्रतियोगिता ¼CDPO)स्तर पर 3 और जिला स्तर पर 3 श्रेष्ठ रंगोली का चयन)।
4. आंगनबाड़ी दीदियों का सम्मान - आप भी करेंः स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, संस्था प्रधान, शिक्षक, चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा का माला एवं पौधा / प्लान्टर भेंट कर सम्मान किया जाएगा।
शासन सचिव ने विशेष अपील की है कि आमजन एक पौधे के साथ केंद्र पर पहुंचकर अपनी आंगनबाड़ी दीदी का आभार व्यक्त करें।
📲Get App