🔥 TRENDING *राजस्थान राज्य महिला नीति, 2021 एवं र... Rajasthan BJP urges acceptance of Panc... Udaipur Hits Record Low of 9.6°C Amid... SpiceJet Faces Crisis Amid Uncertain F... Kolathur MLA Passes Away, Bypoll Looms... Lokesh slams Tamil Nadu over delayed i...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विकास खण्ड कोंच में मतदाता सूची का पाठन एवं जागरूकता अभियान आयोजित, पात्र नागरिकों को दी गई पंजीकरण की जानकारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Nov 2026, 06:15 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पिण्डारी, गुमावली, घुसिया, जमरोही कलां, पनयारा, नरी और सतोह समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बीएलओ एवं पंचायत सचिवों ने कराया निर्वाचक नामावलियों का पाठन, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों को फार्म-6, 7 और 8 की दी गई जानकारी।

कोंच, जालौन। मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 20 नवंबर 2026 को विकास खण्ड कोंच की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का पाठन कराया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या-1652/सीईओ-4-72/4-2026 तथा जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन के पत्रांक-1146/29-डीईओ-2026 के अनुपालन में आयोजित इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत पिण्डारी, गुमावली, घुसिया, जमरोही कलां, पनयारा, नरी एवं सतोह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं ग्राम पंचायत सचिवों के सहयोग से ग्रामीणों को मतदाता सूची का पाठन कराकर उसमें अपना नाम जांचने, विवरण का सत्यापन कराने तथा नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 तथा नाम विलोपन के लिए फार्म-7 और मतदाता सूची में संशोधन एवं विवरण सुधार के लिए फार्म-8 की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक सुधार कराएं।
📲Get App